ईद का चांद दिखा, कल पूरे देश में मनाई जाएगी ईद

By Liberal Media

Published On:

लखनऊ | LIBERAL MEDIA
लखनऊ में ईद के चांद का दीदार हो गया है, जिसके साथ ही पूरे देश में कल ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। 30 रमजान को चांद की तस्दीक के बाद मुस्लिम समुदाय में खुशी का माहौल है।
ईद को लेकर ईदगाह ऐशबाग समेत सभी मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से भी नमाज और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है।
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने लोगों से शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
ईदगाह ऐशबाग में सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सड़क पर नमाज न पढ़ें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights