इंडोगल्फ एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में धमाका, एक ग्रामीण की मौत की खबर

By Liberal Media

Published On:

Date:

झांसी | LIBERAL MEDIA
झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के नया खेड़ा गांव के पास स्थित इंडोगल्फ एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। धमाके के दौरान एक ग्रामीण के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली, जिसकी मौत की खबर सामने आ रही है।
विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के कई घरों में दरारें आ गईं और खिड़कियां टूट गईं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में आए दिन होने वाले धमाकों से वे पहले से ही परेशान हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आकाशीय बिजली गिरने से धमाका होने की बात सामने आ रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights