बुलंदशहर | LIBERAL MEDIA
बुलंदशहर में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से कई दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इस घटना में कुल 39 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
सभी बीमार लोगों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि प्रभावित लोग शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और मामले की जांच की जा रही है।
कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 39 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार
Published On:
Date:








