तेज बारिश से बदला मौसम, दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत

By Liberal Media

Published On:

Date:

दिल्ली-एनसीआर | LIBERAL MEDIA
मौसम के बदले तेवरों ने दिल्ली-एनसीआर का मिजाज सुहाना कर दिया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
आसमान में छाए काले बादलों और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। बीते कल से ही दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है।
अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने भी आगामी समय में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights