जिला अस्पताल में गैस खत्म, मरीजों का खाना लकड़ी के चूल्हे पर बनने को मजबूर

By Liberal Media

Published On:

Date:

मेरठ | LIBERAL MEDIA

मेरठ में रसोई गैस की किल्लत के बीच जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। यहां पिछले चार दिनों से रसोई गैस खत्म होने के कारण मरीजों के लिए भोजन बनाने में भारी दिक्कतें सामने आ रही हैं।

स्थिति यह है कि अस्पताल के रसोइयों को मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पारंपरिक तरीके से भोजन तैयार किया जा रहा है।

गैस की कमी के चलते मरीजों को समय पर और उचित भोजन मिल पाने में परेशानी हो रही है, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं पूरे मामले पर प्रशासन ने अभी तक चुप्पी साध रखी है, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights