कन्फेक्शनरी गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

By Liberal Media

Published On:

Date:

बुलंदशहर | LIBERAL MEDIA
बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक कन्फेक्शनरी गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों को खाली कराया गया, ताकि कोई जनहानि न हो सके।
फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं, वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights