आगरा | LIBERAL MEDIA
आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में स्कूटी सवार युवतियों से छेड़छाड़ और अभद्रता करने वाले मनचलों को पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए और भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की कसम खाते दिखाई दिए।
जानकारी के अनुसार सदर बाजार में काम से आई दो युवतियों को रास्ते में रोककर दो मनचलों ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। मनचलों की हरकतों से परेशान युवतियों ने अपने चाचा को फोन कर घटना की जानकारी देने की कोशिश की।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने युवतियों से मोबाइल फोन छीन लिया और फोन पर उनके चाचा से भी अभद्रता की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने आते ही दोनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए और अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात कही।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है।
स्कूटी सवार युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचले 8 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी
Published On:
Date:








