भूमिगत गैस पाइपलाइन लीक होने से मचा हड़कंप, तेज आवाज से सहमे लोग

By Liberal Media

Published On:

Date:

हरदोई | LIBERAL MEDIA

हरदोई के कोतवाली सिटी क्षेत्र में बावन रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब भूमिगत गैस पाइपलाइन में लीकेज हो गया। पाइपलाइन के वाल्व से गैस लीक होने के दौरान तेज आवाज आने लगी, जिससे आसपास के लोग सहम गए और इलाके में डर का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि शहर की सीमा से सटे बावन रोड स्थित पानी की टंकी के पास यह घटना हुई। अचानक तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग की टीम को जानकारी दी गई है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights