एलडीए का बड़ा बुलडोजर अभियान, 155 बीघा में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ | LIBERAL MEDIA
राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया। इस दौरान चिनहट और काकोरी क्षेत्र में 15 अवैध प्लाटिंग पर एक साथ कार्रवाई करते हुए करीब 155 बीघा क्षेत्र में किए गए अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया।
अभियान के तहत चिनहट क्षेत्र में उर्मिला सिटी और विंध्यवासिनी कॉलोनी में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। यहां करीब 45 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
वहीं काकोरी के बरागांव इलाके में 9 अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्यों को तोड़ा गया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में एक अवैध मैरिज लॉन को सील किया गया और एक व्यावसायिक अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की गई।
एलडीए की टीम ने दिनभर अभियान चलाकर कई बिल्डरों पर शिकंजा कसते हुए स्पष्ट किया कि अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights