शाहजहाँपुर | LIBERAL MEDIA
उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-7 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शाहजहाँपुर नगर निगम के लिए 10 नामित पार्षदों की घोषणा कर दी गई है। राज्यपाल के आदेशानुसार जारी इस सूची में शहर के कई सक्रिय चेहरों को स्थान मिला है, जिससे स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
शासन द्वारा जारी सूची में श्रीमती अल्पना श्रीवास्तव, श्रीमती पूनम मेहरोत्रा, श्री रामनिवास वाल्मीकि, श्री रामसनेही राठौर, श्री राकेश कुमार वर्मा, श्री संदीप वर्मा, श्री पंकज गुप्ता उर्फ अजीत कुमार गुप्ता, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री अनुज वर्मा और श्री आशीष शुक्ला के नाम शामिल हैं।
मनोनयन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर पूनम मेहरोत्रा और अनुज वर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।
जिला प्रतिनिधि एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना, पार्षद मनीष गुप्ता, अनूप मौर्य, तथा विशेष सोनी, हितेश मिश्रा, आकाश वर्मा, सोनू सक्सेना समेत कई कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।








