बरेली | LIBERAL MEDIA
शहर में पिछले 166 वर्षों से लगातार निकल रही बबनपुरी की ऐतिहासिक शोभायात्रा इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।
यह भव्य शोभायात्रा बड़ी बबनपुरी से प्रारंभ होकर बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना, कोतवाली, कालीबाड़ी, बड़ा बाजार, किला और सिटी सब्जी मंडी होते हुए पुनः बबनपुरी पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की।
शोभायात्रा के दौरान धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
रिपोर्ट – वीरेंद्र कश्यप








