कुशीनगर | LIBERAL MEDIA
कुशीनगर जिले में तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बोलेरो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी लोग रोजा इफ्तार पार्टी से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग खड्डा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। यह दर्दनाक सड़क हादसा रामकोला थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के पास हुआ।
कुशीनगर में बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर, 2 की मौत, 2 गंभीर
Published On:
Date:








