जनपद शाहजहांपुर में कुमार फूड कोल्ड स्टोर का औचक निरीक्षण कर वहां आलू के भंडारण, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोर में किसानों द्वारा रखे गए आलू के संरक्षण और उपलब्ध व्यवस्थाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया गया।
मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आलू किसानों को भंडारण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। किसानों की सुविधा और उनके उत्पाद की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी स्थिति में आलू किसानों का अहित नहीं होने देगी और उनकी उपज को जिम्मेदारी के साथ सुरक्षित भंडारित कराया जाएगा।
साथ ही यह भी कहा गया कि यदि जिले में आलू का उत्पादन अधिक होता है, तो आवश्यकता पड़ने पर आसपास के जनपदों के कोल्ड स्टोर में भी आलू का भंडारण कराया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कुमार फूड कोल्ड स्टोर का औचक निरीक्षण, आलू भंडारण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Published On:
Date:








