मथुरा | LIBERAL MEDIA
मथुरा में एक शादी समारोह उस समय जंग के मैदान में बदल गया, जब मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के बीएसए रोड की बताई जा रही है, जहां विवाह कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान कुर्सियां चलने और फायरिंग की चर्चा भी सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार मथुरा जंक्शन के पास गोपाल नगर, नगला चन्द्रभान निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री का विवाह समारोह चल रहा था। कार्यक्रम में रिश्तेदार और बाराती मौजूद थे। इसी बीच करीब 20–25 लोग अचानक मौके पर पहुंच गए और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़े के दौरान लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाए और कुर्सियां भी फेंकी, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। हंगामे में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। वहीं विवाद के दौरान फायरिंग होने की बात भी सामने आ रही है
मथुरा में शादी समारोह बना जंग का मैदान, कुर्सियां चलीं; मारपीट का वीडियो वायरल
Published On:
Date:








