बागपत | LIBERAL MEDIA
कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा ने उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी मुस्लिम युवक फरमान के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी को लेकर इलाके में काफी चर्चा हो रही है। वहीं फरमान के परिवार ने इस विवाह पर नाराजगी जताते हुए उसे घर में प्रवेश न देने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार फरमान बागपत जिले का रहने वाला है। उसने पलड़ी गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और इसके बाद जनता वैदिक डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह दिल्ली चला गया और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने लगा।
बताया जा रहा है कि फरमान और मोनालिसा की मुलाकात केरल में फिल्म “मणिपुर फाइल्स” की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां दोनों साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया और बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।
हालांकि इस शादी से फरमान का परिवार खुश नहीं है और उन्होंने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई है। शादी के बाद से यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र है।








