वृंदावन | LIBERAL MEDIA
धर्मनगरी वृंदावन में बंदरों की शरारतें अक्सर चर्चा में रहती हैं। गुरुवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पास ऐसा ही एक अनोखा वाकया सामने आया, जब एक बंदर श्रद्धालु की नोटों की गड्डी छीनकर फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार एक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था, तभी वहां घात लगाए बैठे एक बंदर ने झपट्टा मारकर उसके पास रखी रुपयों की गड्डी छीन ली। अचानक हुई इस घटना से मंदिर परिसर के बाहर अफरा-तफरी मच गई।
बंदर रुपयों की गड्डी लेकर मंदिर के गेट नंबर 1 के ऊपर चढ़कर बैठ गया। नीचे खड़े श्रद्धालु और पीड़ित व्यक्ति बंदर को लालच देकर नोट वापस लेने की कोशिश करने लगे। श्रद्धालु को डर था कि बंदर कहीं नोटों को फाड़ न दे या लेकर भाग न जाए।
कुछ देर बाद बंदर ने गेट नंबर 1 के ऊपर ही रुपयों की गड्डी छोड़ दी, जिसे बाद में श्रद्धालु ने उठाकर अपने पास रख लिया। रुपये वापस मिलने के बाद श्रद्धालु ने राहत की सांस ली।
वृंदावन में बंदरों की इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ
वृंदावन में बंदर का कारनामा: श्रद्धालु की नोटों की गड्डी छीनकर छत पर चढ़ा, वीडियो वायरल
Published On:
Date:








