मऊ | LIBERAL MEDIA
एलपीजी गैस एजेंसी संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं से कथित रूप से मनमाने तरीके से धन वसूली किए जाने के विरोध में हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ गैस एजेंसी संचालक गैस सिलेंडर की कृत्रिम किल्लत दिखाकर उपभोक्ताओं से अवैध धन वसूली कर रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदू जागरण समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कई बार स्पष्ट किया जा चुका है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा और अतिरिक्त पैसे की मांग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ गैस एजेंसी संचालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है।
कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मऊ को सौंपते हुए मामले की जांच कर दोषी एजेंसी संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन करने को मजबूर होगा।
गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ हिंदू जागरण समिति का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Published On:
Date:








