ललितपुर में सब-इंस्पेक्टर पर फरियादी को लात मारकर भगाने का आरोप, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

ललितपुर | LIBERAL MEDIA
ललितपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाना मड़ावरा में तैनात कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक बाली सिंह पर फरियादी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचे एक फरियादी को सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर लात मारकर भगा दिया। वीडियो में फरियादी रोते हुए अपने आंसू पोंछता नजर आ रहा है, जिससे घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कानून का रक्षक कहे जाने वाले पुलिसकर्मी का व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि मामला मड़ावरा थाना क्षेत्र का है और वीडियो वायरल होने के बाद लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights