शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी विचारधारा और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सामाजिक समीकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई PDA समाजवादी बाइक मिनी रथ यात्रा गुरुवार को शाहजहांपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया।
यह यात्रा 12 फरवरी 2026 को जनपद बरेली की भोजीपुरा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के युवा नेता हरविन्द यादव और प्रदीप यादव द्वारा मिशन 2027 के तहत शुरू की गई है। यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के सभी 18 मंडलों, 75 जिलों और 403 विधानसभाओं में पहुंचकर समाजवादी पार्टी की नीतियों, PDA सामाजिक न्याय की अवधारणा और अखिलेश यादव के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है।
शाहजहांपुर पहुंचने पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद बाइक मिनी रथ यात्रा को जिले की सभी विधानसभाओं में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, महिपाल सिंह यादव, मोहम्मद फैसल, पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, अरशद खान, सरताज अली इदरीसी, मोहम्मद हाशिम, फराज इदरीसी, सिद्दीक खान, गब्बर, विकास यादव, आरिफ खान तथा सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजनीतिक दृष्टि से यह यात्रा समाजवादी पार्टी की उस रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिसके माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर PDA सामाजिक गठबंधन को मजबूत करने और वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संदेश दे रहे हैं।
मिशन 2027 : PDA समाजवादी बाइक मिनी रथ यात्रा का शाहजहांपुर में जोरदार स्वागत
Published On:








