बांदा में IT और ED की संयुक्त छापेमारी से हड़कंप, कई कारोबारियों के ठिकानों पर रेड

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा जिले में इनकम टैक्स (IT) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संयुक्त छापेमारी से हड़कंप मच गया है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच के तहत अधिकारियों की टीम ने शहर के कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी।
सूत्रों के अनुसार बिजली ठेकेदार, भाजपा नेता और बालू कारोबार से जुड़े लोगों पर जांच की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियों की टीम ठेकेदारों समेत कई बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि काले धन और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मामलों की पड़ताल की जा रही है। जांच टीम की रडार पर शहर के करीब आधा दर्जन बड़े कारोबारी और ठेकेदार बताए जा रहे हैं।
छापेमारी के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल जांच एजेंसियां दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी हुई हैं।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights