तेज रफ्तार कार रोडवेज बस से टकराई, तीन की मौत; एक गंभीर घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
शाहजहांपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार रोडवेज बस से टकरा गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तत्काल उपचार के लिए फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह हादसा अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें अब तक करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां तेज रफ्तार और यातायात नियंत्रण के अभाव के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights