यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई: ISI के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना का लांस नायक गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा | LIBERAL MEDIA
उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में आगरा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आगरा के कागारौल क्षेत्र के चीत गांव निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी, पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर तैनात था और केरल में उसकी पोस्टिंग थी।
एटीएस के अनुसार सर्विलांस जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान आधारित एजेंसी के संपर्क में था और उस पर रणनीतिक महत्व की संवेदनशील जानकारियां साझा करने का आरोप है। जांच में पैसों के लेनदेन के साक्ष्य भी मिलने की बात सामने आई है।
एटीएस ने आरोपी को 10 मार्च को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। फिलहाल एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही हैं और आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights