तेंदुए का आतंक: 5 साल के मासूम को घर से उठा ले जा रहा था तेंदुआ, माता-पिता ने भिड़कर बचाई जान

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुरादाबाद | LIBERAL MEDIA

मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के दलपतपुर गांव में तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत फैल गई। यहां 5 साल के मासूम मोक्ष को तेंदुआ घर से उठाकर ले जा रहा था, लेकिन माता-पिता ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से भिड़कर बच्चे को उसके जबड़े से छुड़ा लिया।

बताया जा रहा है कि तेंदुए के हमले में मासूम मोक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के कान और गर्दन पर गहरे घाव बताए जा रहे हैं। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन और वन विभाग की टीम मामले की जानकारी जुटाने और तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights