महिला पार्षदों के वार्डों में नगर निगम चला रहा स्वच्छता जागरूकता अभियान

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर नगर निगम शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत 21 महिला पार्षदों के वार्डों में विशेष रूप से महिलाओं को स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम की टीमें प्रतिदिन तीन वार्डों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं, जिससे सात दिनों के भीतर सभी महिला पार्षदों के वार्डों को कवर किया जाएगा।

इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकें।

नगर निगम का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सहभागिता के माध्यम से शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। इस अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights