मथुरा | LIBERAL MEDIA
मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए। केशव धाम चौकी क्षेत्र के रुक्मणी विहार स्थित एलआईजी सोसाइटी में गोल्डन जिम के बाहर खड़े एक युवक पर दो युवकों ने अचानक हमला कर दिया। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि पीड़ित का कान बुरी तरह फट गया।
मिली जानकारी के अनुसार परखम गुर्जर निवासी नवीन जिम के बाहर खड़ा था, तभी जिम में काम करने वाले अजय और विजय ने उस पर हमला बोल दिया। दोनों आरोपी भी परखम गुर्जर के निवासी बताए जा रहे हैं और वर्तमान में जन्मभूमि लिंक रोड पर रहकर उसी जिम में काम करते हैं।
हमले में घायल नवीन लहूलुहान हालत में वृंदावन कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
घटना की पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके फुटेज अब पुलिस के पास हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
जिम के बाहर युवक पर हमला, मारपीट में फटा कान; वारदात CCTV में कैद
Published On:
Date:








