मथुरा में आश्रम में बच्चे से कुकर्म का आरोप, साधु वेशधारी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

वृंदावन | LIBERAL MEDIA
मथुरा के वृंदावन थाना जैंत क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक आश्रम में रहने वाले साधु वेशधारी व्यक्ति पर मासूम बच्चे के साथ कुकर्म का आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद इलाके में रोष का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चे के पिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जैंत थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में आक्रोश को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहनता से जांच की जा रही है और सभी विधिक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights