मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर युवक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर | LIBERAL MEDIA
हमीरपुर जिले में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर स्टंट करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चालक और उसके साथी सड़क पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए युवक उस पर खतरनाक स्टंट कर रहा था, जबकि उसके साथी भी खुलेआम मौत से खेलते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो ने प्रशासनिक व्यवस्था और अवैध खनन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और मिट्टी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। वहीं लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बताया जा रहा है कि यह मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के टूका गांव का है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights