अखिलेश यादव ने रोज़ा इफ्तार में की शिरकत, खजूर खाकर खोला रोज़ा

By Liberal Media

Published On:

लखनऊ | LIBERAL MEDIA
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत की और खजूर खाकर रोज़ा खोला। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोज़ेदार और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इफ्तार के दौरान अखिलेश यादव ने सभी को पवित्र रमज़ान माह की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे, अमन और एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी दुआओं के साथ देश में शांति, सौहार्द और तरक्की की कामना की।
इफ्तार के बाद लोगों ने अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कार्यक्रम का माहौल काफी सौहार्दपूर्ण रहा और रोज़ेदारों के लिए विशेष इफ्तार की व्यवस्था की गई थी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights