तेज रफ्तार ट्रक का कहर: कार और टेंपो को मारी टक्कर, तीन की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार और एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights