साहू राठौर समाज ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का किया भव्य स्वागत

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA

शाहजहांपुर के अटल ऑडिटोरियम में आयोजित होली मिलन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का साहू राठौर समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंत्री को 21 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार राठौर (आगरा), राम कुमार राठौर (जिला पंचायत सदस्य), राम दास राठौर (जिला पंचायत सदस्य शाहजहांपुर), रीता राठौर (पार्षद नगर निगम), बबिता साहू (आईपीएस), अमृत लाल साहू और डॉ. डी.सी. गुप्ता उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि होली के पावन अवसर पर साहू राठौर समाज के सभी लोगों को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि इस समाज के लोगों ने उन्हें हमेशा समर्थन और सहयोग दिया है, जिसके लिए वह आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने उन्हें जो सम्मान और स्नेह दिया है, उसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक मुकेश राठौर ने कहा कि वित्त मंत्री का समाज के प्रति हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रहा है और उन्होंने समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर छंगे लाल राठौर, सुरेश राठौर, संजय राठौर, राजू साहू, रामवीर राठौर, राधेश्याम राठौर, डॉ. एन.पी. गुप्ता, राजकुमार राठौर, अनिल राठौर सहित आयोजन मंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विनोद कुमार राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights