चित्रा टॉकीज में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उमड़ी भीड़

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
शाहजहांपुर के चित्रा टॉकीज परिसर में मंगलवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कथा व्यास परम मनीषी एवं पुराण पुरुष डॉ. दामोदर दीक्षित (वृंदावन धाम) श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की महिमा का रसपान करा रहे हैं।
डॉ. दामोदर दीक्षित व्याकरण आचार्य, साहित्य आचार्य, संगीत आचार्य और ज्योतिषाचार्य जैसी उपाधियों से अलंकृत हैं। कथा के प्रथम दिन उन्होंने श्रीमद्भागवत की महिमा और कथा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान के स्वरूप, प्रभाव और शक्ति का ज्ञान प्राप्त होने से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं और उसमें ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास जागृत होता है।
कथा के दौरान उन्होंने शास्त्रीय ढंग से मंगलाचरण की व्याख्या की और बताया कि सत्संग एवं भक्ति से मनुष्य का जीवन सकारात्मक दिशा में बदल जाता है। साथ ही पद्म पुराण के छह अध्यायों में वर्णित वे प्रसंग, जिन्हें श्रीमद्भागवत कथा के साथ जोड़ा गया है, उनका भी विस्तार से वर्णन किया गया।
कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा वातावरण भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। आयोजकों के अनुसार यह श्रीमद्भागवत कथा नियमित रूप से जारी रहेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights