मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, मामूली विवाद बना जानलेवा

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर | LIBERAL MEDIA

कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर खुर्द गांव में मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट में घायल एक अधेड़ महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान 50 वर्षीय मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर धारा 151 के तहत चालान कर दिया था, जबकि मामला गंभीर था। परिजनों का कहना है कि यदि उस समय गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाता, तो शायद यह घटना इतनी गंभीर नहीं होती।

वहीं महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights