कुशीनगर | LIBERAL MEDIA
कुशीनगर जिले में 21 वर्षीय दलित युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शौच के लिए गई युवती का अपहरण कर दरिंदों ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर नशीली दवा खिलाई और रातभर उसके साथ गैंगरेप किया।
जानकारी के अनुसार घटना विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि युवती शौच के लिए घर से बाहर गई थी, तभी कुछ आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दरिंदे रातभर युवती के साथ गैंगरेप करते रहे।
सुबह किसी तरह युवती घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई। परिजन उसे तुरंत सीएचसी दुदही लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच व कार्रवाई में जुट गई है। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।








