लखनऊ | LIBERAL MEDIA
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित टिप्पणी को लेकर लखनऊ में विरोध तेज हो गया है। राजधानी के अटल चौराहा पर युवाओं ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने मौलाना सलीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर की गई टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अनुराग तिवारी ने कहा कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम के बयान से युवाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मौलाना सलीम के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चार दिनों के भीतर एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान अटल चौराहा पर युवाओं ने मौलाना सलीम का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।








