शाहजहांपुर। VIP ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड की ओर से चित्रा टॉकीज परिसर में विगत वर्षों की भांति “फाल्गुन महोत्सव 2026” का बीती रात्रि भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर फूलों की होली खेली और उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों के साथ स्कूली बच्चों के नृत्य और फूलों की होली ने समां बांध दिया। सुप्रीत मौर्य और सोनम मिश्रा सहित कलाकारों ने भजन व होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।
मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का कार्यक्रम अध्यक्ष नीतू गुप्ता, डॉ. दीपा दीक्षित, वर्षा गोस्वामी, रिद्धि बहल, रंजना तिवारी व स्वाति सिंह आदि ने बुके भेंट कर स्वागत किया। वहीं महासचिव सतीश सक्सेना, ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता, अनुजदेव गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, संजय अग्रवाल और कौशलेंद्र मिश्रा आदि ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में मंत्री खन्ना ने कहा कि भारत के त्योहार हमें हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ते हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-मिलाप और खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में हास्य कवि अजीत शुक्ला (हरदोई) और दिनेश रस्तोगी ने अपने काव्य पाठ से लोगों को खूब गुदगुदाया, जबकि फैसल शाह (शाहजहांपुर) ने भी शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव तथा स्वच्छता अभियान प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अलावा उद्योगपति अशोक अग्रवाल, अनुज देव गुप्ता, पार्षद प्रदीप सक्सेना, हेमा अग्रवाल, रवि मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता विशंभर दास गुप्ता, शिवम, अनुपम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में VIP ग्रुप की ओर से कूपन के माध्यम से लकी ड्रा निकालकर लोगों को उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष नीतू गुप्ता की ओर से अतिथियों को गमले सहित पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर ग्रुप की संरक्षक दीपा सक्सेना, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नमिता सिंह, हर्षी अग्रवाल, आरती गुप्ता, शचि गुप्ता, कंचन वर्मा, अग्रिमा गुप्ता, वंदिता गुप्ता, रीना सेठ, अनूप सेठ, रागिनी श्रीवास्तव, बलराम शर्मा, हर्षराज सिंह, सचिन शर्मा, अजय अवस्थी “अनुरागी”, राहुल मिश्रा, पूजा गुप्ता, काजल यादव, अनुपम शुक्ला, दिव्यांग सिंगल, वरुण शुक्ला, पुनीत मिश्रा, शिवम शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।








