शाहजहाँपुर | LIBERAL MEDIA
शाहजहाँपुर में होली पर्व के अवसर पर निकले जुलूसों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में आयोजित बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित नगर क्षेत्र के थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व और परंपरागत जुलूसों को आपसी समन्वय, सतर्कता और प्रभावी पुलिस व्यवस्था के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह सजगता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान आगामी त्योहारों को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में त्योहार रजिस्टर में सभी आवश्यक प्रविष्टियाँ समय से और विधिवत दर्ज करना सुनिश्चित करें, ताकि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी योजना बनाकर आवश्यक पुलिस प्रबंध किए जा सकें।
बैठक में अधिकारियों के बीच समन्वय, सतर्कता और जनसहयोग के महत्व पर भी जोर दिया गया, जिससे जनपद में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था को प्रभावी रूप से बनाए रखा जा सके।








