खनन माफियाओं पर किसानों की जमीन से बालू निकालने का आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

बाँदा | LIBERAL MEDIA

बाँदा में किसानों की जमीन से अवैध रूप से बालू निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि खनन माफिया दर्जनों किसानों की भूमि से जबरन रास्ता बनाकर ट्रकों का आवागमन करवा रहे हैं, जिससे किसानों की जमीन को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खनन माफिया एनजीटी के नियमों के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं।

किसानों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान यूनियन अनशन और प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।

बताया जा रहा है कि पूरा मामला ग्राम मरौली स्थित बालू खदान खंड संख्या-4 का है, जहां से अवैध तरीके से बालू निकालने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights