शाहजहाँपुर | LIBERAL MEDIA
जनपद शाहजहाँपुर में होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के बाद गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिलाधिकारी शाहजहाँपुर और पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर की उपस्थिति में जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।इस दौरान अधिकारियों ने जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस बल द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की और सभी को भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।होली मिलन समारोह का उद्देश्य पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और उत्साह को बढ़ावा देना रहा, ताकि पुलिस बल जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रह सके।








