कुशीनगर | LIBERAL MEDIA
कुशीनगर में पुलिस चौकी पर एक युवक के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है।
वीडियो में युवक के सिर में कई जगह चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर वह पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहा है। युवक और उसके परिजन चौकी परिसर में न्याय की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि युवक आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहा है, जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे समझाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि मामले में आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कप्तानगंज थाना क्षेत्र की कप्तानगंज पुलिस चौकी का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।








