मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर | LIBERAL MEDIA

कुशीनगर जिले में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विवाद गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और उनके भाई के बीच हुआ, जो बाद में बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गया।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

यह मामला विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बरवा बभनौली गांव का बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights