बरेली | LIBERAL MEDIA
बरेली में होली का त्योहार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर में जहां आम लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं पुलिसकर्मियों ने भी अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
शहर के कोतवाली और प्रेमनगर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई दी। इस दौरान थानों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रंगों के इस पर्व पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला त्योहार है। त्योहार के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने लगातार ड्यूटी की, जिसके बाद आज उन्होंने भी मिलकर होली का आनंद लिया।
थाना परिसर में ढोल-नगाड़ों और संगीत के बीच पुलिसकर्मी रंगों में सराबोर नजर आए और सभी ने मिलकर होली का त्योहार मनाया।














