मऊ | LIBERAL MEDIA
रिपोर्ट – विनय कुमार श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा होली के रंग में रंगे नजर आए। शहर के मंगलम मैरेज हॉल में आयोजित होली मिलन समारोह में मंत्री ए.के. शर्मा ने मंच पर पहुंचकर गीत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा सभागार तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मंत्री के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने फूलों और गुलाल से उनका स्वागत किया तथा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में ए.के. शर्मा ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की।
मंगलम मैरेज हॉल में आयोजित यह होली मिलन समारोह देर तक रंग, संगीत और उत्साह के माहौल में चलता रहा।








