शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
हनुमत धाम पर भगवा होली धूमधाम और पारंपरिक अंदाज में मनाई गई। श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को भगवा रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में ददरौल क्षेत्र के विधायक अरविंद सिंह, नगर निगम शाहजहांपुर के उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य, आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी रवि मिश्रा राजकमल, भाजपा नेता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने उत्साह और भाईचारे के साथ होली खेली। वर्षों से हनुमत धाम पर भगवा होली का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर पारंपरिक तरीके से पर्व मनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया।








