गाजियाबाद | LIBERAL MEDIA
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पुलिस एनकाउंटर में एक्स मुस्लिम सलीम वस्तिक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम मारा गया। गुलफाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह लोनी क्षेत्र में एक्स मुस्लिम सलीम पर धारदार हथियार से दो हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी जीशान को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था।
बताया जा रहा है कि बीते 48 घंटे के भीतर दोनों सगे भाई पुलिस एनकाउंटर में ढेर किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।
फिलहाल पूरे मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है।
एक्स मुस्लिम सलीम पर हमले का दूसरा आरोपी भी एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का इनामी गुलफाम मारा गया
Published On:








