हाईवे पर रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

महोबा | LIBERAL MEDIA
महोबा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग 86 पर शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के थाना लवकुश नगर क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अनंतराम कुशवाहा और उनके चचेरे भाई 40 वर्षीय मन्ना कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के मकरबई गांव में रिश्तेदारी में गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया।
पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights