बर्थडे पार्टी में दर्दनाक हादसा: 12 साल के बच्चे की गोली लगने से मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गोली चलने से 12 वर्षीय बच्चे उनैज खान की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा संजीव त्रिपाठी के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि घर के बाहर खड़ी कार के अंदर रखी पिस्टल बच्चों के हाथ लग गई। कार की चाबी मिलने के बाद कुछ बच्चे गाड़ी के अंदर चले गए।

खेल-खेल में अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो एक बच्चे के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कृष्णा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पिस्टल लाइसेंसी थी या नहीं और लापरवाही किस स्तर पर हुई।

मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights