आर.एम.एल. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली महोत्सव

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA

होली महोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 2 मार्च 2026, शनिवार को आर.एम.एल. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की चेयरमैन श्रीमती वर्षा गोस्वामी ने की।

अपने संबोधन में श्रीमती वर्षा गोस्वामी ने विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व आपसी मतभेद भुलाकर एकता एवं सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, नई शुरुआत और सांस्कृतिक एकता का उत्सव है। साथ ही विद्यार्थियों से सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से होली मनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी ने सराहना की। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा मिठाई का वितरण किया गया।

इस अवसर पर डॉ. आर.एम.एल. इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, कुंवरपुर बड़ागांव, पुवायां, शाहजहांपुर के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार, एचओडी डॉ. राजीव कुमार सहित संस्थान के अनेक शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights