NH-730 पर सरेआम सवारियां भर रहीं प्राइवेट बसें, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर में ट्रैफिक व्यवस्था की पोल उस समय खुलती नजर आई जब NH-730 पर प्राइवेट बसों को सड़क पर खड़ा कर सवारियां भरते हुए वीडियो सामने आया। मामला पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पडरौना कस्बा स्थित रामकोला रोड का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्राइवेट बसें सड़क पर आधे घंटे से अधिक समय तक खड़ी कर सवारियां भरी जा रही हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं।
इस संबंध में टीआई कुशीनगर ओपी सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनकी ही जिम्मेदारी नहीं है। होली पर्व को देखते हुए ढिलाई बरती गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इस तरह बस खड़ी कर सवारी भरने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मामले को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights