कुशीनगर | पडरौना
पडरौना नगर पालिका परिषद में समिति गठन की मांग को लेकर नाराज सभासदों ने धरना शुरू कर दिया है। दर्जनों सभासद नगर पालिका परिषद कार्यालय पर धरने पर बैठ गए और चेयरमैन व ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सभासदों का आरोप है कि पिछले आठ महीनों से समिति गठन की मांग को लेकर वे डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक समिति का गठन नहीं किया गया। उनका कहना है कि कोर्ट के आदेश पर बुलाई गई बैठक में भी समिति गठन नहीं हुआ।
21 सभासदों ने चेयरमैन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाया कि बैठक के दौरान चेयरमैन पर्यवेक्षक व सीओ की मौजूदगी में बैठक छोड़कर चले गए। कुछ सभासदों ने चेयरमैन पर लाठी से पिटाई करवाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
धरनारत सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समिति का गठन नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे।
मौके पर पहुंचे एएसपी धरना दे रहे सभासदों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे।
समिति गठन की मांग को लेकर सभासद धरने पर, चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी
Published On:
Date:








