लखनऊ | LIBERAL MEDIA
लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जीसीआरजी गेट के पास स्थित एक बिरयानी की दुकान के फ्रीजर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि दुकान पिछले चार दिनों से बंद थी। बुधवार को जब दुकान मालिक वहां पहुंचा और फ्रीजर खोला तो अंदर युवक का शव पड़ा मिला। यह दृश्य देख वह सन्न रह गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।








